Skip to main content

10 जनवरी 2024 आज की ताजा खबर अलीगढ़ न्यूज़

 


*LNS न्यूज इंडिया ब्रेकिंग शाम 4 बजे तक* 

*दिनांक-10-01-2024, दिन: बुधवार*



✒️ *शीतलहर के चलते 13 जनवरी तक सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद: डीएम*

बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र अलीगढ़ के आदेश के अनुपालन में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। अधिकतर स्कूलों में इस समय शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा हो चुकी है। कक्षा नर्सरी से लेकर 8 तक के यूपी बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। अधिकतर स्कूलों में इस समय शीतकालीन अवकाश  की भी घोषणा हो चुकी है।



🦉🦉🦉 *Owl's eye*🦉🦉🦉

*(With 2 year replacement warranty)*

           *सबसे सस्ता सबसे अच्छा* 

🎥 *2mp 4ch Camera Setup-11999* 

🎥 *2mp 8ch Camera Setup-18999*

🎥 *2mp 16ch Camera Setup-30999*

  📸 *Hikvision Setup*📸

📹 *2mp 4ch Camera Setup -16999*

📹 *2mp 8ch Camera Setup-28499*

📹 *2mp 16ch Camera Setup-38699*

👉 *Dealing in OWL'S EYE/Unv/Honeywell HIKVISION/CP PLUS/DAHUA/Godrej/*

*ERD/ ETC* 

*HOME AUTOMATION PRODUCTS*

LIKE *SMART PANELS SMART LIGHTS, SMART MORTISE LOCKS,ETC*

👉 *ADDRESS-* *Achal Kothi, Achal Road Aligarh*

👉 *Showroom Address: 3/156* 

       *Janakpuri Aligarh* 

💁‍♂️ *Contact: Shikhar Agarwal*

*8979914400*



✒️ *22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में 2121 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डालेंगे श्रीराम के वंशज*

2019 में श्रीराम मंदिर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में यह प्रश्र उभरा कि श्रीराम के वंशज कहां हैं? उस समय जयपुर राज परिवार की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी समेत कई पक्षों ने श्रीराम के पुत्र कुश व लव तक वंशावली जोड़कर स्वयं के राम के वंशज होने का दावा किया।श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में उत्सव व धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी। सरयू तट पर 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ होगा। इसमें श्रीराम के वंशज कहे जाने वाले लगभग 10,000 रघुवंशी विभिन्न राज्यों से आकर आहुति डालेंगे। इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए करीब एक माह से सरयू तट पर 60 एकड़ भूमि में हवन कुंड व टेंट सिटी बन रही है।सरयू तट पर 14 से 25 जनवरी तक श्रीरामनाम महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह वृहद अनुष्ठान संत आत्मानंद दास महात्यागी नेपाली बाबा के संयोजन में हो रहा है। इसके लिए 1008 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी इसके लिए 1008 कुटी भी बनाई गई है। यहां 11 मंजिल का यज्ञ मंडप बनाया गया है, इसमें 100 कुंड है। यज्ञ में नेपाल के 21 हजार पंडित शामिल होंगे। 17 से रामायण के 24 हजार श्लोकों से हवन शुरू होगा,जो 25 जनवरी तक चलेगा।नेपाली बाबा ने बताया कि हर दिन 50 हजार श्रद्धालुओं के रुकने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके साथ ही हर दिन करीब एक लाख श्रद्धालु यहां भोजन करेंगे।जलेसर से अयोध्या पहुंचा 2400 किलो वजनी घंटा

घुंघरु की नगरी एटा के जलेसर में निर्मित 2400 किलो वजनी घंटा मंगलवार को अयोध्या पहुंचा। घंटे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया है। यह घंटा नवनिर्मित राममंदिर में लगाया जाएगा। सावित्री ट्रेडर्स के मालिक आदित्य मित्तल व प्रशांत मित्तल की ओर से बनवाए गए घंटे की लागत 25 लाख रुपये है। विशेष रथ पर घंटा मंगलवार की देर शाम अयोध्या पहुंचा है। घंटा अष्टधातु का है, जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्मूनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल है। 2400 किलो का घंटा बनाने में एक दिन लगे। इस काम में 70 श्रमिक लगाए गए थे। रास्ते में जगह-जगह रथयात्रा पर पुष्पवर्षा की गई, हजारों लोगों ने रास्ते में इसका दर्शन किया। वहीं बंगलुरू से पांच फीट की एक अगरबत्ती व हवन सामग्री भी अयोध्या पहुंची है।



🏥 *MAXFORT MULTI - SPECIALITY HOSPITAL* 

*Facilites*

💊 *EMERGENCY*.   💊 *HEART*   

💊 *NEURO*             💊 *BURN*

💊 *SURGERY*         💊 *TRAUMA*     

💊 *POISONING*     💊 *X-RAY*     

💊 *ULTRASOUND* 💊 *PATHOLOGY*    

💊 *DELIVERY       💊 CESSARIAN*

👉 *प्री मेच्योर बेबी, जन्मजात शिशुओं की*

      *सभी जटिलताओं एवं विकृतियों का*

      *समस्त उपचार*

 ▶️  *TPA Cashless Treatment* 

        *Facilities Are Available* 

 🚑  *Emergency Available 24 Hours*

 👉  *Dr. CHITRANJAN SINGH* 

        *M.D. (Pediatrics)Gold Medalist*

        *Neonatal & Pediatric Intensivist*

👉   *Near Kishanpur Tiraha, Ramghat*

        *Road Aligarh📞 8449545678* 



✒️ *नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे सफल प्रधानमंत्री:मुकेश अंबानी*

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 शुरू हो चुका है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात और 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में आपका स्वागत है जो आज दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित निवेशक शिखर सम्मेलन है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि, गुजरात और 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में आपका स्वागत है - जो आज दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित निवेशक शिखर सम्मेलन है। इस तरह का कोई अन्य शिखर सम्मेलन 20 वर्षों तक जारी नहीं रहा है और लगातार मजबूत होता जा रहा है। यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता और निरंतरता के लिए एक श्रद्धांजलि है।जेफ़री चुन, ग्लोबल सीईओ, सिम्मटेक, दक्षिण कोरिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट उद्योग के लिए आपूर्ति श्रृंखला भागीदार के रूप में, सिम्मटेक हमारे उद्योग-अग्रणी ग्राहकों को श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, आईसी सब्सट्रेट और उच्च-घनत्व इंटरकनेक्ट मुद्रित सर्किट बोर्ड प्रदान करता है।हम गुजरात राज्य में अपने प्रमुख ग्राहक माइक्रोन के प्रोजेक्ट के बाद कोलोकेशन निवेश के रूप में भारत परियोजना में अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि यह पहली बार नहीं है जब हम कोलोकेशन निवेश के साथ अपने प्रमुख ग्राहक की आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क का समर्थन कर रहे हैं।


✒️ *राम मंदिर आंदोलन के कारसेवक अराजक तत्व' स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, कहा- गोलियां चलवाकर सपा सरकार ने निभाया था कर्तव्य*

लखनऊ में मंगलवार को बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों का मुद्दा फिर उठा था। सूत्रों के मुताबिक कई विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर अखिलेश यादव से शिकायत की। अखिलेश ने ये बातें दोबारा न होने का आश्वासन दिया था लेकिन अब फिर से उन्होंने एक बयानबाजी कर दी है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी के नेताओं को धर्म संबंधी बातों को लेकर नसीहत दी थी। स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी उन्होंने आश्वासन दिया था कि अब बयानबाजी नहीं होगी। लेकिन कासंगज में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया।कासगंज में उन्होंने कहा, कि जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, उसपर तत्कालीन सरकार ने संविधान की, कानून की रक्षा के लिए उस समय जो गोली चलवाई थी वह सरकार का अपना कर्तव्य था, उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया था।


✒️ *अगले महीने से शुरू हो जाएगा सियासी खेल,कुनबा बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के नेताओं का मन टटोलेगी बीजेपी,*

लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को रफ्तार देने के साथ भाजपा विपक्षी दलों में सेंधमारी के अभियान में जुटेगी और अपना कुनबा बढ़ाएगी। विरोधी दलों में सेंध लगाने का अभियान अगले माह से शुरू होगा। भाजपा ने विपक्षी दलों के ऐसे पूर्व व वर्तमान सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों की जिलों में सूची तैयार कराई है जो अपनी पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और अन्य दलों में ठीहा तलाश रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि दूसरे दलों के नेताओं को गले लगाने से पहले भाजपा जिला स्तर पर उनकी स्क्रीनिंग करेगी।


✒️ *लोकसभा चुनाव में अपने विधायकों को सांसदी लड़ा सकती है सपा, अखिलेश की नसीहत- मायावती का सम्मान करें*

आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा अपने वर्तमान विधायकों को सांसदी का टिकट दे सकती है। कांग्रेस को कितनी सीटें दे जाएंगी इसको लेकर भी बात तय हुई है। सपा अपने कई विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारेगी। यह संकेत अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर हुई विधायकों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उतनी ही सीटें दी जाएंगी, जितने पर उसके पास जीतने वाले प्रत्याशी होंगे। अपने नेताओं को अखिलेश ने बेरोजगारी और महंगाई सरीखे आमजन के मुद्दों पर ही केंद्रित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के धर्म से संबंधित किसी मुद्दे में न फंसें। विधायकों से प्रत्याशियों के बारे में बंद लिफाफे में सुझाव भी लिए गए। अखिलेश ने विधायकों के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को बुलाया था.बैठक में अखिलेश यादव ने कहा है कि मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं। वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर शिकायत की.अखिलेश ने ऐसी बातें दोबारा न होने देने का आश्वासन दिया


✒️ *आईपीएल का नया सीजन 22 मार्च को हो सकता है शुरू , दो शहरों में महिला प्रीमियर लीग कराने की योजना*

बीसीसीआई चाहता है कि आईपीएल के मैचों का टकराव चुनाव की तारीखों से नहीं हो। बीसीसीआई ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम चुनावों की घोषणा के बाद आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 2019 में आम चुनाव होने के बावजूद सभी मैच भारत में ही हुए थे।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तैयारियां जोरों पर है। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है और अब तारीखों पर सबकी नजरें हैं। बीसीसीआई ने अब तक इस बात का एलान नहीं किया है कि आईपीएल का नया सीजन कब से कब तक आयोजित होगा। वहीं, महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए भी शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई है।अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आईपीएल का नया सीजन 22 मार्च को शुरू होगा।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत फरवरी के अंत में हो सकती है। इस साल देश में आम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि आईपीएल के मैचों का टकराव चुनाव की तारीखों से नहीं हो। बीसीसीआई ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम चुनावों की घोषणा के बाद आईपीएल का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।2019 में आम चुनाव होने के बावजूद सभी मैच भारत में ही हुए थे। इस बार बोर्ड ऐसा ही चाहता है।


✒️ *साहब! मुझे बचाओ, पत्नी बेलन से पीटती है..., पुल‍िस के पास पहुंचे शख्‍स ने लगाई मदद की गुहार; केस दर्ज*

कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी वाजिद खान बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2022 को बुलंदशहर के डिबाई निवासी इसरा से उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि 15 दिन बाद ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पत्नी ने झगड़ना शुरू कर दिया। कई बार मारपीट की गई। ससुरालियों से शिकायत की तो उल्टा बेटी का पक्ष लेने लगे।कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी वाजिद खान बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2022 को बुलंदशहर के डिबाई निवासी इसरा से उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि 15 दिन बाद ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पत्नी ने झगड़ना शुरू कर दिया। कई बार मारपीट की गई। ससुरालियों से शिकायत की तो उल्टा बेटी का पक्ष लेने लगे।



👉 *Lns न्यूज अलीगढ़*

*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देखने के लिए धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक रिक्ति: केंद्रीय विद्यालय में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी आवेदन शुरू

  सामग्री पर... दैनिक रिक्तियाँ 1. ... अप्लाई ग्रुप अब शामिल हूं समूह अब शामिल हूं केंद्रीय विद्यालय शिक्षक रिक्ति: केंद्रीय विद्यालय में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी आवेदन शुरू 14 जनवरी, 2025  एलsnewsaligarh.blogspot.com   द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए नई भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है जिसमें महिला एवं पुरुष छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 8 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2025 तक। अन्य विद्यालय शिक्षक रिक्ति श्री सेंट्रल स्कूल मशरक द्वारा टीचर्स रिसर्चर्स की भर्ती पर आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें कॉमर्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, बायोलॉजी, गणित और फिजिक्स के शामिल हैं। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित और एसएसटी के लिए पीटीटी शिक्षकों के पद पर भर्ती की जाएगी इसके अलावा पीटीटी शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, खेल और खेल कोच, स्पेशल एजुकेटर, स्टाफ नर्स आदि के लिए भर्ती की जाएगी। नवीनतम पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों के लिए छात्र-छात्रों का चयन लिखित परीक्षा औ...

आयकर डेटा प्रविष्टि रिक्ति: आयकर विभाग में डेटा सूची के लिए भर्ती अधिसूचना जारी 20 जनवरी, 2025 ,

आयकर डेटा प्रविष्टि रिक्ति: आयकर विभाग में डेटा सूची के लिए भर्ती अधिसूचना जारी 20 जनवरी, 2025 , lnsnewsaligarh.blogspot.com इनवेस्ट टैक्स डिपार्टमेंट में भर्ती प्रतिनियुक्ति आधार पर महिलाओं और पुरुषों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अधिसूचना जारी की गई है। 30 जनवरी 2025 तक अंतिम सूची में शामिल आंकड़ों के आधार पर भर्ती की विस्तृत जानकारी अधिसूचना से प्राप्त की जा सकती है। क्रिएचर डेटा इंस्ट्रक्शन्स क्रिएचर डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट की विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें महिला एवं पुरुष स्टाक के लिए भर्ती की जाएगी। आवेदन फॉर्म 31 दिसंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2025 जारी हो गई है। कृषि विभाग भर्ती आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है जो भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह निःशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकता है। इनटेक्स डिपार्टमेंट आयु भर्ती सीमा इस भर्ती के लिए स्कैन की न्यूनतम आयु सीमा 18 निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम सीमा आयु 56 वर्ष तक होनी चाहिए, इसमें आयु की गणना अधिसूचना के अनुसार की जाएगी और सरकार के आयु सीमा को अधिकतम आयु कहा जाएगा। सीमा...

एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति 2025 ऑनलाइन आवेदन: 48000 प्रति छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरना शुरू

lnsnewsaligarh.blogspot.com एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति एससी एसटी ओबीसी छात्रवृत्ति 2025 ऑनलाइन आवेदन: 48000 प्रति छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरना शुरू 21 जनवरी, 2025 by lnsnewsaligarh  केंद्र सरकार एससीएसटी एसबीटी स्कॉलरशिप को उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रदान करती है। इस प्रकार से यह वजीफ़ा केवल ऐसे छात्रों को मिलता है जो फ़्राई वर्ग से संबंध रखते हैं। स्कॉलरशिप की राशि का उपयोग करके छात्र और छात्र अपनी पढ़ाई का खर्च आसानी से पूरा कर सकते हैं। इतना ही नहीं छात्रों का सपना उच्च शिक्षा हासिल करना है, तो वे भी सरलता के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट ने इस छात्रवृत्ति योजना को शुरू करके पीडीएफ वर्ग के छात्रों को काफी सहायता प्रदान की है। पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षण केंद्र सूची पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षण केंद्र सूची:राक्षस योजना के प्रशिक्षण केंद्र की सूची जारी अगर आप भी एससीएसटी एसटी स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन देना चाहते हैं, तो हमारे आज के इस लेख से आप सारी जानकारी ले सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप इस स्कैन के लिए अपना आवेदन कैसे जमा कर सकते ...